पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान अविनाश राय खन्ना।
लुधियाना में जल्द विधानसभा हलका पश्चिम में उप-चुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित किया हुआ है। इस सीट पर पहले आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी थे। उनके निधन के बाद यह सीट अब खाली हो गई है।
.
आम आदमी पार्टी ने इस सीट से राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि अभी भाजपा और कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

विजय सांपला।
भाजपा कर सकती अगले सप्ताह उम्मीदवार का नाम ऐलान
भाजपा ने आज हलका पश्चिम उप-चुनाव को लेकर इंचार्ज और को-इंचार्ज नियुक्त कर दिए है। पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान अविनाश राय खन्ना को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा और पूर्व कैबिनेट मंत्री और चेयरमैन नेशनल कमिशन ऑफ शेड्यूल कास्ट विजय सांपला को को-इंचार्ज बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा अगले सप्ताह अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी।











