पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “पंजाब शिक्षा क्रांति” के तहत कपूरथला जिले में स्कूली शिक्षा को नई दिशा मिलने जा रही है। जिले के 8 स्कूलों में 7 अप्रैल से विकास कार्यों की शुरुआत होगी। कपूरथला के डीसी अमित कुमार पांचाल ने बताया कि अगले डेढ़ महीने
.
नई चारदीवारी का निर्माण शामिल
सरकारी स्कूल ढपई में 7.51 लाख रुपए से नई कक्षा का निर्माण होगा। यहां 1.66 लाख रुपए की लागत से शौचालय भी बनेंगे। स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा के लिए 43 लाख रुपए का बजट रखा गया है। इसमें स्कूल का पूर्ण नवीनीकरण और 8 लाख रुपए से नई चारदीवारी का निर्माण शामिल है।

डीसी अमित कुमार पांचाल।
11 लाख रुपए से साइंस लैब बनेगी
सरकारी कन्या स्कूल फगवाड़ा में 2 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी बनेगी। सुल्तानपुर लोधी के छन्ना शेर सिंह में प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 लाख रुपए से साइंस लैब बनेगी। यहां 6.26 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्षा और 7.51 लाख रुपए से एक और कक्षा का निर्माण होगा। इसके अलावा 4.50 लाख रुपए से चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। सरकारी स्कूल धालीवाल बेट में नई चारदीवारी बनाई जाएगी।
सरकारी प्राइमरी स्कूल इब्राहिमवाल में 7.51 लाख रुपए की लागत से नई कक्षा का निर्माण किया जाएगा।












