![]()
विधानसभा सत्र में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां सदन में अपनी बात रखते हुए व चेयर पर मौजूद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।
पंजाब विधानसभा में बजट 2024-25 के सत्र का दूसरा दिन जीरो ऑवर के साथ शुरू हो गया। जिसमें पंजाब के विधायक अपने-अपने हल्कों की मुश्किलों को विधानसभा में रख रहे हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेंगे। यह बैठक शाम चार ब
.
शुक्रवार को हुआ था बजट सेशन शुरू
दरअसल, शुक्रवार को ही विधानसभा सत्र का आगाज़ हुआ था। उसी दिन राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है।
वहीं, यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि राज्यपाल स्वयं सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं।
अधिकतर प्रस्तावों को किया पास
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। जब से गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद का कार्यभार संभाला है, तब से पंजाब सरकार द्वारा पारित अधिकतर बजट को उन्होंने प्राथमिकता के साथ मंजूरी दी है।












