Punjab-Chandigarh weather and rain forecast update. Yellow alert for heat wave | पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट, 18 को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना – Punjab News

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं, अब फिर से मौसम बदलने वाला है। 16 अप्रैल से लोगों को तीन दिन तक लू का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ

.

सेहत विभाग की ओर से लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए बैड आरक्षित कर दिए गए हैं।

आने वाले दिनों में इस तरह का मौसम रहेगा।

आने वाले दिनों में इस तरह का मौसम रहेगा।

कई जिलों में दर्ज की गई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 16 से 18 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। गत 24 घंटों में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश दर्ज की है: पठानकोट में 3.1 एमएम्, बठिंडा में 0.5 एमएम, एसबीएस नगर में 9.9 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.5 एमएम, रोपड़ में 9.5 एमएम और चंडीगढ़ में 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब में इस तरह रहा विभिन्न जिलों का तापमान।

पंजाब में इस तरह रहा विभिन्न जिलों का तापमान।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है