Punjab Budget 2025-26; Cabinet Approve Sent For Governor Approval | Chandigarh | कैबिनेट ने पंजाब बजट 2025 को मंजूरी दी: राज्यपाल को भेजा जाएगा; 26 मार्च को सदन में पेश होगा पेश, 27 को होगी बहस – Mohali News

कैबिनेट मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री निवास के बाहर हलचल।

पंजाब बजट 2025 को राज्य कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। हरपाल चीमा ने बताया कि बजट 2025-26 26 मार्च को पंजाब विधानसभा में पेश किया जाएगा। जबकि इस बजट पर 27 मार्च को बहस होगी।

.

हरपाल चीमा ने बजट के विवरण के बारे में बताने से इनकार कर दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में किसे फायदा पहुंचाया गया है, यह बजट किस पर केंद्रित होगा, इसके बारे में 26 मार्च को सुबह 10 बजे सभी को पता चल जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में किन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, इस बारे में वित्त मंत्री ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा।

कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा।

कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा।

सीएम आवास पर हुई बैठक

आज शाम 7.30 बजे सीएम भगवंत सिंह मान के आवास पर पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाई गई। गौरतलब है कि कल यानी शुक्रवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार की कार्रवाई के बाद इस बजट सत्र में हंगामे के आसार हैं।