Proper diet and checkup are necessary to keep the liver healthy: Dr. Dhawan | लीवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है सही खानपान और जांच: डॉ. धवन – Amritsar News

ईएमसी अस्पताल में आज लीवर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रोहित धवन ने “कैसे रखें अपना लीवर स्वस्थ: आहार, व्यायाम और नियमित जांच’ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लीवर शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग है। यह मेटाब

.

उन्होंने बताया कि लीवर को स्वस्थ रखने के लिए तीन बातें जरूरी हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच। फाइबर युक्त भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल खाने की सलाह दी। कार्यक्रम में ईएमसी अस्पताल के निदेशक डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में एंडोस्कोपी, ईआरसीपी, लीवर बायोप्सी, मिनिमली इनवेसिव सर्जरी और ट्रांसप्लांट प्रिपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि समय रहते लोगों को जागरूक करना है।