Home Hindi कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते...

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब एक प्राइवेट मिनी एयरक्राफ्ट अचानक हवा में संतुलन

09 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब एक प्राइवेट मिनी एयरक्राफ्ट अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और गोते खाते हुए खुले मैदान में आ गिरा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार पायलट समेत दोनों लोग समय रहते इजेक्ट हो गए, जिससे उनकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान अचानक असामान्य तरीके से नीचे की ओर झुकने लगा और कुछ ही सेकंड में तेज धमाके के साथ जमीन से टकरा गया। टकराते ही विमान के परखच्चे उड़ गए और दूर तक मलबा बिखर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया गया। फिलहाल क्रैश हुए विमान का मलबा हटाने का काम जारी है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि विमान में कुल दो ही लोग सवार थे, जो क्रैश से पहले सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी खराबी या अन्य संभावित वजहों की पड़ताल की जा रही है।