02 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश में 84 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर तीन दिन के भीतर जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं आती है तो राज्य में पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 3704 हो जाएगी। पहले यह संख्या 3577 थी।
बीते शुक्रवार को 39 नई पंचायतों का गठन किया गया था, जबकि इससे पहले चार पंचायतें बनाई जा चुकी हैं। अब 84 और पंचायतों को जोड़ने की तैयारी है।
क्यों लिया गया फैसला?
पंचायती राज विभाग के अनुसार कई पंचायतों की जनसंख्या 3000 से 5000 तक पहुंच गई थी। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पंचायत की आबादी लगभग 1200 से 1500 के बीच रखने का लक्ष्य है।
बढ़ती आबादी, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि दूरदराज के गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और विकास खंड अधिकारियों को प्रस्तावित पंचायतों की सीमाओं और नामों पर स्थानीय स्तर पर राय लेने के निर्देश दिए हैं।
किन जिलों में बनेंगी नई पंचायतें?
Chamba district – 6
Kangra district – 20
Shimla district – 11
Una district – 6
Sirmaur district – 8
Solan district – 12
Hamirpur district – 7
Kullu district – 4
Mandi district – 5
Kinnaur district – 2
Bilaspur district – 2
Lahaul and Spiti district – 1
पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि समय पर चुनाव कराए जा सकें।













