Home Hindi Prediction 2026: शुभ योग में शुरू हुआ साल, जानें 12 राशियों की

Prediction 2026: शुभ योग में शुरू हुआ साल, जानें 12 राशियों की

01 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  साल 2026 की शुरुआत चतुर्ग्रही योग (धनु में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र) के साथ हुई है। शनि मीन में और बृहस्पति मिथुन में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की ये चालें करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेंगी। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल

मेष: करियर में नई दिशा, बड़ा धन लाभ संभव। जल्दबाजी से बचें, धैर्य से सफलता मिलेगी।
वृषभ: यात्राएं बढ़ेंगी, व्यापार-करियर में लाभ। प्रेम विवाह के योग, जीवन में बदलाव।
मिथुन: आय-व्यय संतुलित रहेगा। सेहत व तनाव पर ध्यान दें, कानूनी मामलों में सावधानी।
कर्क: करियर में स्थिरता व आत्मविश्वास। वरिष्ठों का सहयोग, घर खरीदने के योग।
सिंह: प्रमोशन/बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, सेहत सामान्य।
कन्या: आर्थिक स्थिति संतुलित। व्यक्तिगत उन्नति, पढ़ाई/दाखिले में सफलता।
तुला: मानसिक संतुलन जरूरी। रिश्ते सुधरेंगे, निवेश से अच्छे रिटर्न।
वृश्चिक: शांत प्रगति, गहन अध्ययन से पहचान। ऊर्जा अच्छी, पुरानी समस्या में राहत।
धनु: नए विचारों से प्रभाव बढ़ेगा। यात्राएं लाभकारी, विवाह के योग।
मकर: वित्तीय स्थिरता व दीर्घकालीन लाभ। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा, मानसिक ताजगी पर ध्यान। सरकारी नौकरी में अपडेट, सपने पूरे होंगे।
मीन: रचनात्मकता बढ़ेगी। करियर-रिश्ते-शिक्षा में धीरे-धीरे सुधार, आय में वृद्धि।