Police strict drunkard ASP YVR Shashi Shekhar Rohtak Haryana | रोहतक में शराबियों पर पुलिस की सख्ती: सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते 40 लोग काबू, पार्कों व होटलों पर नजर – Rohtak News

पुलिस की हिरसत में शराब पीकर हंगामा करते युवक।

हरियाणा के रोहतक जिले में शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त नजर आ रही है। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से 40 व्यक्तियों को काबू किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की। साथ ही कुछ लोगों को चेतावनी भी दी गई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) वाई.वी.आर. शशि शेखर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने व हंगामा करने वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। छापेमारी के दौरान इन स्थानों से लोगों को सड़क किनारे, फुटपाथ, पीजी या होटल के बाहर, पार्क, गाड़ी के अन्दर बैठकर शराब का सेवन करते हुए या हंगामा करते हुए पकड़ा गया है।

पुलिस गिरफ्त में शराब पीकर हंगामा करते युवक।

पुलिस गिरफ्त में शराब पीकर हंगामा करते युवक।

इन स्थानों से पकड़े गए आरोपी थाना आर्य नगर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को काबू किया। वहीं, थाना शहर रोहतक पुलिस ने 02 व्यक्ति, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने 4 व्यक्ति, थाना सांपला पुलिस टीम ने 5 व्यक्ति, शिवाजी कॉलोनी टीम ने 2, आईएमटी की टीम ने 6, लाखनमाजरा पुलिस टीम ने 4 व्यक्ति, सिविल लाइन पुलिस टीम ने 2 व्यक्ति, सदर पुलिस टीम ने 1 व्यक्ति व पुरानी सब्जी मंडी पुलिस टीम ने 10 व्यक्तियों काबू किया।

सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की नजर ASP वाई.वी.आर शशि शेखर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन व हंगामा करते हुए लोगों को काबू किया गया है। पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अगर कोई शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।