24/March/2025 Fact Recorder
घटना में जख्मी महिला ने अपने हाथ को बांधा हुआ था।
66 फुट रोड पर फोलडीवाल से सटे ग्रीन वैली कॉलोनी में एक पिटबुल कुत्ते ने अपने मालिक को बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने 35 वर्षीय महिला के हाथ, पैर और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर काट लिया। कुत्ता इतना खूंखार हो गया था कि वह करीब 20 मिनट तक महिला को काट
घर के अंदर ले जाते वक्त कुत्ते ने किया हमाल
कुत्ते की मालकिन कंवलजीत कौर ने जब कुत्ते को घर के अंदर ले जाने की कोशिश की तो कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ता करीब आधे घंटे तक बेकाबू रहा और महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों को काटता रहा। पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों से बात की और जानकारी हासिल की कि पिटबुल ने पहले भी लोगों पर हमला किया है।
इस बीच, घायल महिला को पहले एसजीएल अस्पताल ले जाया गया और फिर पीआईएमएस में भर्ती कराया गया। हालांकि, महिला को सुबह तक पीआईएमएस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उसे गांव ले गए हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद कुत्ता रात में गायब हो गया।












