Phagwara Youth Died Taking Drug Injection 3 Accused Arrest News Update | फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से युवक की मौत: पुलिस ने दो दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार किया, पांछटां मोड़ से दबोचा – Kapurthala News

फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

.

घटना 17 मार्च की है। रामपुर सुंनड़ा निवासी शिवचरण सिंह को नशे का टीका लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखविंदर राम ने तीन लोगों पर आरोप लगाया। आरोपियों में हरविंदर राम उर्फ हनी, मनजिंदर सिंह और जसविंदर शामिल हैं। तीनों रामपुर सुनड़ा के रहने वाले हैं।

डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में थाना रावलपिंडी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें पांछटां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।