कपूरथला में 21 दुकानदारों के चालान: नगर निगम ने की कार्रवाई, 50 दुकानों की जांच में 30 किलो प्लास्टिक बरामदl

4/April/2025 Fact Recorder

प्लास्टिक बरामद करते हुए नगर निगम के अधिकारी।

कपूरथला में फगवाड़ा नगर निगम ने प्लास्टिक बैन को लेकर कार्रवाई की है। नगर निगम की कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीमों ने शहर में 50 से अधिक दुकानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानदारों को चालान काटे गए और प्लास्टिक की थैलियां जब्त की

कमिश्नर डॉ. गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार की प्लास्टिक बैन मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने शहर की सीमा में प्लास्टिक थैलियों के उपयोग को रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें रोजाना बाजारों की जांच कर रही हैं। प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्लास्टिक बैन मुहिम के तहत दुकान पर जांच करती नगर निगम की टीम।

21 दुकानदारों के चालान काटे

नगर निगम की हेल्थ शाखा ने ढाबा मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस दौरान 21 दुकानदारों के चालान काटे गए और करीब 30 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त की गईं। कूड़े का सही तरीके से निपटान न करने और खाने की वस्तुओं को खुले में रखने पर उनके चालान काटे गए हैं।

प्रधानों और शहरवासियों से अपील

डॉ. गुप्ता ने मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों और शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन का साथ दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और शहर की सुंदरता के लिए प्लास्टिक थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद करना जरूरी है। उनका लक्ष्य फगवाड़ा को प्लास्टिक मुक्त और हरित शहर बनाना है।