12 July 2026 Fact Recorder
Business Desk: देशभर में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद फिलहाल उपभोक्ताओं को ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिली है।
युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच आ गई है। इसके बावजूद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं।
आज के पेट्रोल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
- दिल्ली: ₹102.12
- चंडीगढ़: ₹101.54
- लखनऊ: ₹101.86
- नोएडा: ₹101.96
- गुरुग्राम: ₹102.97
- चेन्नई: ₹107.76
- भुवनेश्वर: ₹108.97
इन शहरों में पेट्रोल ₹110 के पार
- हैदराबाद: ₹115.69
- तिरुवनंतपुरम: ₹115.49
- कोलकाता: ₹113.51
- पटना: ₹113.37
- जयपुर: ₹112.69
- बेंगलुरु: ₹111.68
- मुंबई: ₹111.21
आज के डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
- दिल्ली: ₹95.20
- चंडीगढ़: ₹89.47
- लखनऊ: ₹95.36
- गुरुग्राम: ₹95.64
- मुंबई: ₹97.83
- जयपुर: ₹97.78
- कोलकाता: ₹99.82
- चेन्नई: ₹99.55
- बेंगलुरु: ₹99.56
- नोएडा: ₹99.44
- पटना: ₹99.36
- भुवनेश्वर: ₹100.68
- हैदराबाद: ₹103.82
- तिरुवनंतपुरम: ₹104.40
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, तेल विपणन कंपनियां अभी भी पहले अधिक कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल का प्रसंस्करण कर रही हैं। इसी वजह से फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती की संभावना कम दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि मई में तेल कंपनियों ने चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल करीब ₹7.50 प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे। फिलहाल उपभोक्ताओं को ईंधन की कीमतों में राहत के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।













