![]()
सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़की पर बैठकर सफर कर रहा था (प्रतीकात्मक फोटो)।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से हरियाणा के पानीपत के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक का एक बदमाश का फोन छीनकर ट्रेन से नीचे कूद गया। पीड़ित, ट्रेन की खिड़की पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। प
।
फोन छीनते ही कर दिया बंद
जीआरपी थाना पुलिस को दी शिकायत में वेदप्रकाश चौबे ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के मथुरा का रहने वाला है। 19 अप्रैल को वह मथुरा से पानीपत के लिए मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919) में आ रहा था। जब ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकली तो वह ट्रेन में दरवाजा के पास सीट पर बैठा था।
वह यहां बैठकर फोन का प्रयोग कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसका फोन हाथ से छीन के ट्रेन से उतर कर भाग गया । उसका मोबाइल फोन मोटो ऐज 50 था, जिसमें उसकी सिम डली हुई थी। बदमाश ने फोन छीनने के चंद समय बाद ही फोन को बंद कर दिया।












