panipat-school-welcomes-new-students-flowers-naultha-unique-initiative-update | पानीपत के स्कूलों में नए स्टूडेंट का स्वागत: प्राचार्य और टीचरों ने किया हवन यज्ञ, सर्वे कर अभिभावकों को दी जानकारी – Matlouda News

नौल्था के स्कूल में स्टूडेंट का स्वागत करते हुए टीचर।

पानीपत जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौल्था में एक अनूठी पहल की गई। छठी कक्षा में प्रवेश लेने वाले नए स्टूडेंट का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देश पर स्कूल

शैक्षणिक स्तर प्राइवेट स्कूलों से बेहतर

वहीं वरिष्ठ स्टूडेंट को स्कूल की ओर से तोहफे दिए गए। मुख्य अतिथि मधु शास्त्री ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर अब प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हो गया है। उन्होंने नौल्था स्कूल के परीक्षा परिणामों की सराहना की। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों का स्तर और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।

नौल्था के स्कूल में हवन यज्ञ के दौरान मौजूद स्कूल स्टाफ।

नौल्था के स्कूल में हवन यज्ञ के दौरान मौजूद स्कूल स्टाफ।

टीचर अभिभावकों को दे रहे जानकारी

वहीं टीचर गांव-गांव जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और परीक्षा परिणामों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इसराना क्षेत्र का दौरा कर अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल वीणा खन्ना भी मौजूद रहीं।