Panipat-karad-village-woman-elopes-with-lover-steals-cash-jewelry-update | पानीपत में जीजा के घर साली ने की लूट: नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, तलाश पर नहीं सुराग – Matlouda News

पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के गांव कारद में एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती अपने साथ जीजा के घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने भी ले गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

चार महीने पहले आई थी बहन के घर

जानकारी के अनुसार युवती चार महीने पहले अपनी बहन के घर आई थी। गांव कारद निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी जींद जिले के गांव बाघडू कलां में हुई थी। उसकी साली ने बहन के घर रहने की जिद की थी। जिस पर दोनों परिवारों की सहमति से वह यहां आ गई थी।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान जीजा को पता चला कि उसकी साली का हरिगढ़ (खेड़ी) गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती घर से 50 हजार रुपए नकद, सोने की एक अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी चुटकी लेकर फरार हो गई। परिवार ने युवती को काफी तलाश किया और उसकी ससुराल में भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जीजा ने थाना इसराना में शिकायत देकर तलाश की मांग की है।