![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सावन।
कालका में एक वेडिंग प्लानर ने शादी के नाम पर 5.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने वेडिंग प्लानर को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
।
जानकारी के अनुसार कालका के रहने वाले हितेश ठाकुर की शादी फरवरी में होनी थी। उन्होंने रेलवे ग्राउंड के पास स्थित एक वेडिंग प्लानर फर्म से संपर्क किया। फर्म ने शादी के आयोजन के लिए 7.5 लाख रुपए मांगे। हितेश ने 5.5 लाख रुपए अग्रिम दे दिए।
परिवार में एक्सीडेंट का बनाया बहाना
पैसे लेने के बाद वेडिंग प्लानर सावन ने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद जब संपर्क हुआ तो उसने परिवार में एक्सीडेंट का बहाना बनाया। जब हितेश फर्म के कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित ने कालका थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ठगी की रकम बरामद करने की कोशिश
पुलिस ने आरोपी सावन को निरंकारी भवन के पास से गिरफ्तार किया। कालका थाना प्रभारी के अनुसार, रिमांड के दौरान पुलिस ठगी की रकम बरामद करने और आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास करेगी। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।












