Home Haryana Panchkula State-Level ‘Catch The Rain’ Campaign Launch on March 22 | पंचकूला...

Panchkula State-Level ‘Catch The Rain’ Campaign Launch on March 22 | पंचकूला में जल शक्ति अभियान पर कार्यक्रम 22 को: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; अच्छा कार्य करने वाले होंगे सम्मानित – Panchkula News

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 22 मार्च को जल शक्ति अभियान कैच द रेन का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंग

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक चलेगा। बैठक में हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा भी मौजूद रहीं।

वर्ष 2024 में विश्व जल दिवस का थीम ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ है। अग्रवाल ने कहा कि भूजल पुनर्भरण और वर्षा जल संचयन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाना जरूरी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के जिन लोगों ने जल संचय व जल शक्ति अभियान से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य किया है, उनको भी समारोह में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, पब्लिक रिलेशन के अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) रणबीर सिंह सांगवान, सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ डा. सतबीर सिंह, इंजीनियर इन चीफ बिरेंद्र सिंह, राकेश चौहान, डिप्टी सिविल सर्जन डा. विकास गुप्ता, जिला खेल अधिकारी नील कमल, नगर निगम, विकास एवं पंचायत विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।