panchkula-police-arrests-six-thieves-sector-4-mansa-devi-house-theft-case | पंचकूला में महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार: नोएडा और चंडीगढ़ से पकड़े, चोरी की नकदी में से 67 हजार बरामद – Panchkula News

पंचकूला में एक घर से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर क्राइम ब्रांच-26 ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 16 मार्च का है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस की टीम द्वारा

वापस लौटने पर टूटे मिले थे ताले

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 मनसा देवी के रहने वाले राजीव कुमार शिमला गए थे। 18 मार्च को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थी। पीड़ित ने 19 मार्च को थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने 23 मार्च को पहले तीन आरोपियों को पकड़ा। इनमें मनसा देवी के रुपिंद्र अरोड़ा चंडीगढ़ के मौली जागरा के नदीम और मोहाली के दीप इंदर सिंह शामिल हैं। इन तीनों से क्रमशः 22 हजार, 20 हजार और 25 हजार रुपए बरामद किए गए।

एक को दो दिन के रिमांड पर लिया

24 मार्च को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नोएडा के मोहित, बुलंदशहर के अमित और ग्रेटर नोएडा के वेद प्रकाश शामिल हैं। वेद प्रकाश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मोहित और अमित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पहले पकड़े गए तीनों आरोपी भी अब न्यायिक हिरासत में हैं।