Panchkula pinjore DCP himadri kaushik meet Villagers | पंचकूला में नशा माफियाओं पर होगी कार्रवाई: ग्रामीणों ने डीसीपी के सामने रखी समस्या; कौशिक ने एक महीने में सुधार का दिया आश्वासन – Panchkula News

पिंजौर के गांव शाहपुर पहुंची डीसीपी हिमाद्रि कौशिक

पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में नशे का कारोबार आसानी से फलफूल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र मे दौरा करने पहुंची डीसीपी हिमाद्रि कौशिक को लोगों ने इस समस्या से अवगत करवाया और समाधान करने की मांग की। डीसीपी कौशिक पिंजौर ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी सम

ग्रामीणों की इस समस्या पर डीसीपी कौशिक ने नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिसके तहत उन्होंनें गांव में स्पेशल नाका लगाने, राइडर की गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात करने के आदेश दिए हैं।

पिंगोर के गाँव शाहपुर में डीसीपी हिमादरी कौशिक की समस्याओं के बारे में बताते हुए ग्रामीण।

पिंगोर के गाँव शाहपुर में डीसीपी हिमादरी कौशिक की समस्याओं के बारे में बताते हुए ग्रामीण।

वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा

डीसीपी ने पिंजौर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी व एसीपी कालका आशीष कुमार को भी नियमित चैकिंग के आदेश दिए है। साथ ही ग्रामीणों व संबंधित पुलिस अधिकारियों का एक वॉट्सऐप बनाने की बात कही। ताकि आपसी तालमेल से जानकारी जुटाकर नशे की समस्या को दूर किया जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वे नशे की समस्या को लेकर पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर बिना डरे सूचना दें। जिससे पुलिस आपकी सहायता कर सकेगी। आपकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपके गांव में किसी को नशे की लत है, तो तुरंत चौकी इन्चार्ज को बताएं। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। बल्कि आपको सामान्य नागरिक अस्पताल में मुफ्त इलाज करवायेगी।

पिंजौर के गांव शाहपुर में ग्रामीणों से बात करती डीसीपी हिमाद्रि कौशिक और अन्य अधिकारी

पिंजौर के गांव शाहपुर में ग्रामीणों से बात करती डीसीपी हिमाद्रि कौशिक और अन्य अधिकारी

1 महीने में बेहतर होंगे हालात- डीसीपी

डीसीपी ने ग्रामीणों को 1 महीने में हालात बेहतर करने की बात कही है। डीसीपी ने लोगों की अन्य समस्याओं पर भी बातचीत की। इस मौके पर एसीपी कालका आशीष कुमार, पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी, पुलिस चौकी मड़ावाला इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, शाहपुर गांव के सरपंच बलदेव सिंह, बीडीसी रविकांत शर्मा, एक्स सरपंच रामपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।