Panchkula Mayor Kulbhushan Goel Garbage Disposal News Update | डंपिंग ग्राउंड से कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू: लिगेसी वेस्ट बायो रेमेडिएशन कार्य का उद्घाटन, मेयर बोले- स्वच्छ वातावरण मिलेगा – Panchkula News

कूड़े के ढेर के निस्तारण कार्यक्रम में पहुंचे मेयर और भाजपा जिला अध्यक्ष।

पंचकूला के घग्गर पार सेक्टरों के निवासियों को जल्द ही डंपिंग ग्राउंड की दुर्गंध से राहत मिलने वाली है। सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड में पड़ा 1.70 लाख टन कचरे का निस्तारण कार्य आज से शुरू हो गया है। इस परियोजना की लागत 11.50 करोड़ रुपए है, जिसे नगर निगम द

महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में जमा हुए 3.70 लाख टन कचरे को पहले ही निस्तारित किया जा चुका है, और अब शेष कचरे को भी जल्द पूरी तरह हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्पन्न हुआ एक भी किलो कचरा बिना प्रोसेसिंग के नहीं रहेगा। यह परियोजना लीगेसी वेस्ट बायो रेडिएशन तकनीक के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से निष्प्रभावी किया जाएगा, और इससे दुर्गंध की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

निवासियों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि घग्गर पार सेक्टरों के निवासियों की समस्या को समझते हुए इसे हल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य के पूरा होने के बाद डंपिंग ग्राउंड पूरी तरह साफ हो जाएगा और यहां के नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

कूड़े के ढेर के निस्तारण पर हुए कार्यक्रम में शामिल लोग।

इस मौके पर पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, वरिष्ठ नेता प्रमोद कौशिक, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, संदीप सोही, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सुशील गर्ग, राजकुमार जैन, रितु गोयल, सोनिया सूद, ओमवती पूनिया, सुनीत सिंगला, मंडल प्रधान सिद्धार्थ राणा, सेक्टर 21 बूथ अध्यक्ष अनीश अग्रवाल, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, पूर्व भाजपा जिला प्रधान विशाल सेठ, राजेंद्र नूनीवाल, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन उमेश सूद, जसवीर गोयत, इंद्रजीत चौरसिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।