Panchkula-JJP-tau-devi-lal-25th-death-anniversary-tribute-update | पंचकूला में देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: स्टेडियम में जुटे जजपा कार्यकर्ता, ओपी सिहाग का किसान हितैषी नीतियों का स्मरण – Panchkula News

पंचकूला में देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जिला अध्यक्ष व अन्य।

पंचकूला जिले में आधुनिक हरियाणा के निर्माता और पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जनता जननायक पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की

जजपा पंचकूला के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान और कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ी। उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की। चौपालों का निर्माण, बुढ़ापा पेंशन और किसानों के कर्ज माफी जैसे कदम उठाए। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा दिया। गरीबों के लिए काम के बदले अनाज योजना चलाई।

हर वर्ग देवीलाल की नीतियों का समर्थक

सिहाग ने कहा कि आज भी हरियाणा का हर वर्ग ताऊ देवीलाल की नीतियों का समर्थक है। उनकी इन्हीं नीतियों को युवा नेता दुष्यंत चौटाला आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में जजपा के वरिष्ठ नेता तेज सिंह तेवतिया, धर्मवीर सिहाग, पार्षद राजेश निषाद, मयंक लांबा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ताऊ देवीलाल की नीतियों को मानने वाले कई स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।