Home Haryana करनाल एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल, जवान की...

करनाल एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल, जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

13 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा के करनाल में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सीक्रेट इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुनक रोड पर घेराबंदी की, जहां बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और ताबड़तोड़ फा*यरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैरों में गो*ली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सीने पर भी गो*ली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।

घायल बदमाशों की पहचान सोनीपत के रौनक और इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध पिस्टल, 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच में दोनों के संबंध किसी गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों और हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सके।