Panchkula DC Monika Gupta Village Night Stay Update | पंचकूला के पिंजौर खंड में डीसी का रात्रि ठहराव: लोगों की समस्याएं सुनी; गांव को मिलेगी मिनी बस सेवा, रोडवेज जीएम को निर्देश दिए – Panchkula News

रात्रि ठहराव के दौरान पिंजौर खंड में बच्चो से बात करती डीसी मोनिका गुप्ता।

हरियाणा के पंचकूला में डीसी मोनिका गुप्ता के रात्रि ठहराव में पिंजौर खंड के करीब 20 गावों के लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। डीसी गुप्ता का पिंजौर खंड में यह दूसरा रात्रि ठहराव था। रात्रि ठहराव की व्यवस्था पिंजौर के गांव भोरिया के राजकीय सीन

जानकारी के अनुसार इस दौरान लगभग 70 ग्रामीणों की समस्या सुनी गई, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जबकि बाकी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनती डीसी मोनिका गुप्ता और अन्य अधिकारी।

रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनती डीसी मोनिका गुप्ता और अन्य अधिकारी।

बस चलाने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर संज्ञान डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार रात्रि ठहराव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी सचेत किया और कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने में टालमटोल व विलंब की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को हर हफ्ते समस्याओं के निदान करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

डीसी ने गांव मंगनी वाला के सरपंच प्रतिनिधि की बस चलाने की मांग पर कोई कार्रवाई ना होने का भी संज्ञान लिया। इसके लिए उन्होंने हरियाणा रोडवेज पंचकूला के जीएम को मौके का मुआयना करवाया व ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए मिनी बस चलाने के निर्देश दिए।

रात्रि ठहराव के दौरान डीसी को अपनी समस्याएं बताते ग्रामीण।

रात्रि ठहराव के दौरान डीसी को अपनी समस्याएं बताते ग्रामीण।

उन्होंने शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक को भोरिया गांव के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल के 100 प्रतिशत शैक्षणिक रिजल्ट पर बधाई दी और गांव के स्कूल में मनरेगा से चपरासी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान स्कूलों में हो रही पढ़ाई , मिड डे मील व्यवस्था और अध्यापकों के बारे भी जानकारी ली।

उन्होंने गांव में स्थित स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी का संबंधित अधिकारियों को दौरा करने के निर्देश दिए और व्यवस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने मौके पर ही कई ग्रामीणों के बैंक खाते अपडेट किए।

डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।

डीसी के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।

केदार पुर गांव में पानी की सप्लाई ठीक ढंग से न आने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा भी कई गावों की बिजली, पानी जैसी कई समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी ट्रैफिक मुकेश मल्होत्रा, एसडीएम चन्द्र कांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पाराशर, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।