![]()
प्रसाद वितरित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय मित्तल।
पंचकूला जिले के सेक्टर 10 में सर्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित साप्ताहिक भंडारे में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने शिरकत की। प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संजय आहूजा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मित्तल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज म
।
निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया। ट्रस्ट के पदाधिकारी संजय आहूजा ने बताया कि हर मंगलवार को आयोजित होने वाले भंडारे में 700 से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा और आरती से हुई। श्री राम और हनुमान के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, माता मनसा देवी मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। भंडारे के आयोजकों में कमल जुनेजा, कृष्ण लाल खुराना, स्नेहा दास, एम एल आहूजा, जीडी बत्रा, प्रवीण दीदी और राजेंद्र सिंह शामिल थे।












