![]()
टोल प्लाजा का मैनेजर बरामद नकली आईडी दिखाते हुए।
पलवल जिले के नेशनल हाईवे-19 पर टोल टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने करीब 300 फर्जी आईडी कार्ड जब्त किए हैं। इनमें आधार कार्ड, पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कार्ड शामिल हैं। टोल प्लाजा मैनेजर वीरेंद्र कुमार के मुताबिक
।
दोस्तों और रिश्तेदारों को भी सुविधा
सरकारी नियमों के अनुसार टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए मासिक पास की सुविधा है। इसकी कीमत 320 रुपए है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने बताया कि कुछ लोग मासिक पास भी नहीं बनवाते। 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपनी आईडी स्कैन करके दोस्तों और रिश्तेदारों को दे देते हैं। कुछ लोगों ने तो पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा रखे हैं। जब टोल कर्मचारी फर्जी आईडी पकड़ते हैं, तो ये लोग उनसे झगड़ा करने लगते हैं।
अब तक हजारों फर्जी कार्ड पकड़े जा चुके
टोल प्लाजा प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। प्रबंधन का कहना है कि अब तक हजारों फर्जी कार्ड पकड़े जा चुके हैं। इनमें से 300 फर्जी आईडी के सबूत उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी है और लिखित में भी शिकायत देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जिन लोगों के नाम पर ये आधार कार्ड व आई डी कार्ड होंगे, उनसे पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।












