गोवंश को ट्रक से बाहर निकालते हुए गोरक्षा दल के सदस्य।
पलवल जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए की टीम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक बंद बॉडी कंटेनर ट्रक से 27 जीवित और 2 मृत गोवंश बरामद किए हैं। घटना रात को हुई जब सीआईए टीम कुशलपुर फ्लाई ओवर के पास गश्त कर र
।
पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
जानकारी के अनुसार गोरक्षा दल के सदस्य शैलेंद्र से सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंश को राजस्थान और मेवात ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत केएमपी एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर दी। एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने न सिर्फ रुकने से मना किया, बल्कि पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पीछा करने पर भी जब ट्रक नहीं रुका, तो एएसआई ने टायर में गोली मार दी।

पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक व गिरफ्त में आरोपी।
केस दर्ज कर पूछताछ में जुटी टीम
ट्रक डिवाइडर में फंस गया। ट्रक की तलाशी में 16 गाय, 2 बछिया, 3 बछड़े, 6 बैल और 2 मृत गाय बरामद हुई। सभी जीवित गोवंश को गोशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के संभल जिले का हातिम सहाय और अमरोहा जिले के आदिल व आरिश शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कैंप थाना पुलिस को जांच सौंप दी गई है।











