Palwal-municipal-council-seals-illegal-meat-shops-Sohna-road-update | पलवल में अवैध मीट की कई दुकानें सील: नगर परिषद की अनुमति के बिना मांस की बिक्री, दुकानदारों का विरोध – Palwal News

पलवल में मांस की दुकान सील करते हुए नगर परिषद कर्मी।

पलवल जिला नगर परिषद ने पुलिस बल की मौजूदगी में सोहना रोड पर अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। शहर में कई स्थानों पर बिना नगर परिषद की अनुमति के म

लोगों ने किया था रोड जाम

वर्षों पहले मांस विक्रेताओं के लिए रसूलपुर रोड रेलवे लाइन के पास स्लाटर हाउस बनाया गया था। यहां बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई थीं। कुछ दुकानदारों ने स्लाटर हाउस में दुकानें तो ले लीं, लेकिन आबादी क्षेत्र से अपना कारोबार वहां नहीं शिफ्ट किया। हथीन गेट पुलिस नाके के पास दर्जन भर अवैध दुकानें चल रही थी। यहां से शहर के कई मंदिरों के रास्ते जाते हैं। कुछ मंदिरों के पास भी खुलेआम मांस बेचा जा रहा था।

इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले पलवल-सोहना रोड को जाम कर दिया था।

कार्रवाई के दौरान मौजूद दुकानदार।

कार्रवाई के दौरान मौजूद दुकानदार।

खेल राज्यमंत्री से भी मुलाकात

प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को खोला दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दुकानों को यहां से हटाने के लिए उन्होंने कोर्ट की भी शरण ली और वहां से भी उनके पक्ष में फैसला आया। जिसके बाद उन्होंने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। जिसके बाद बुधवार को नगर परिषद द्वारा इन दुकानों को सील कर दिया गया।