Palwal-Hodal-bedha-garhi-patti-included-municipal-council-development-plans-update | होडल में बेढ़ा और गढ़ी पट्टी नगर परिषद में शामिल: विकास के लिए मिले 84 करोड़, विधायक हरेंद्र ने उठाई थी मांग – Palwal News

विधानसभा में मांग रखते हुए विधायक हरेंद्र रामरतन।

पलवल जिले के होडल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता मिली है। बेढ़ा और गढ़ी पट्टी को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इन क्षेत्रों को नगर परिषद की सभी सुविधाएं मिलेंगी। होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने विधानसभा मे

बस स्टैंड और पार्क निर्माण की मांग

विधायक ने शुक्रवार को विधानसभा में होडल में बस स्टैंड और पार्क के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि 2016-18 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मांग को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। शहर में पार्क नहीं होने से महिलाएं और बुजुर्गों को सड़कों पर टहलना पड़ता है, इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि 2021 में इस प्रोजेक्ट को नॉट फिजिबल करार दिया गया था।

मंत्री ने सुझाव दिया कि पार्क के लिए नगर परिषद किसी भी विभाग से जमीन ले सकती है। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो ई-भूमि पोर्टल से भी जमीन खरीदी जा सकती है।

अनाज मंडी की खाली पड़ी जमीन

मंत्री के सवाल पर विधायक हरेंद्र रामरतन ने मुख्यमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग बाबरी मोड पर मार्केटिंग बोर्ड की 99 एकड़ अनाज मंडी में जगह उपलब्ध है, जिसमें काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर वह तैयार रहेंगे। कुछ समस्याओं को उन्होंने सदन में उठाया है। इनके अलावा जो मांग अधूरी रह गई हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री के संज्ञान मेंं लाकर पूरा कराएंगे।

उन्होंने कहा कि शहर के अग्रसेन पार्क और बस स्टैंड के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।