Home Hindi Norway Chess: गुकेश ने वेई यी को हराया, अंकतालिका में पहुंच गए...

Norway Chess: गुकेश ने वेई यी को हराया, अंकतालिका में पहुंच गए दूसरे स्थान पर

06 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Sports Desk: Norway Chess: गुकेश ने वेई यी को हराया, अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे                नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने प्रतियोगिता के नौवें राउंड में चीन के वेई यी को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुकेश के अब कुल 14.5 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद मैग्नस कार्लसन से केवल आधा अंक पीछे हैं। गुकेश ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। गुकेश की लगातार मजबूत होती स्थिति से न केवल टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ा है, बल्कि वे खिताब की दौड़ में भी मजबूती से बने हुए हैं।