पत्रकारों से बातचीत करते शहर विधायक निर्मल सिंह
हरियाणा के पूर्व राजस्व मंत्री व अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को मौके पर ही हल किया। वहीं, निर्मल सिंह ने हरिया
।

शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टिका पर लिखा पूर्व विधायक असीम गोयल का नाम
पीएम ने किया प्रोटोकॉल फॉलो
शहर विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने यमुनानगर के थर्मल प्लांट के उद्घाटन निमंत्रण पत्र व शिलान्यास पर कांग्रेस के सांसद वरूण चौधरी का नाम लिखा था। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान करने की बजाए एक हारे हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल को साथ लेकर घूमते हैं और उनसे उद्घाटन करवाकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के साथ एक कार्यक्रम में खड़े पूर्व विधायक असीम गोयल
पीएम से लोकतंत्र का सम्मान करना सीखें सीएम
ऐसे में निर्मल सिंह ने नायब सैनी से कहा कि वह मोदी से सीख लें और लोकतंत्र का सम्मान करें। निर्मल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की कि वह बताएं कि किस आधार पर किस प्रोटोकॉल के तहत वह हारे हुए विधायक असीम गोयल के नाम के पत्थर लग रहे हैं। उन्होंने इसको लोकतंत्र में अंबाला शहर विधानसभा की जनता का अपमान कहा है। निर्मल सिंह ने इसे सरासर गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया।
असीम के खिलाफ चलाई जाएगी मुहिम
निर्मल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी हारने के बाद भी विकास कार्यो का शिलान्यास बोर्ड पर असीम गोयल का नाम लिख रहे हैं उनके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी और जो अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम चलाई जाएगी।












