शहीद की पत्नी से मारपीट करते हुए आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद।
महेंद्रगढ़ के नारनौल में घर में घुसकर शहीद की पत्नी के साथ मारपीट करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। वहीं अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको
।
पुलिस के अनुसार नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर में आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से योजना बनाकर घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपी की पहचान रोहित निवासी नारेड़ा खुर्द बहरोड़ राजस्थान हाल आबाद दोस्तपुर नांगल चौधरी के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को पनियाला मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपितों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थीं। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से एक डंडा बरामद किया है।

आरोपी रोहित जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहीद के बेटे ने दर्ज कराई थी शिकायत
शिकायतकर्ता कृष्णा कुमार निवासी दोस्तपुर ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। 12 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 1 बजे उसकी मां घर पर आराम कर रही थी।
उसी बीच अचानक उसके घर के पडोसी रोहित निवासी गांव नारेडा खुर्द हाल आबाद दोस्तपुर और उसके चार–पांच साथी लाठी–डंडो सहित घर की चारदीवारी कूदकर अंदर घुस गए और उसकी वृद्ध मा पर हमला कर दिया। जिससे पैरो में काफी चोट आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ये पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी देते आए हैं।












