![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक लड़की अज्ञात कारणों के चलते घर से कहीं चली गई। वह अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
।
कनीना सदर थाना के गांव नांगल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह दुकानदारी का काम करता है। उसके चार बच्चे हैं, तीन लड़की और एक लड़का है। उसकी तीसरे नंबर की करीब 19 वर्षीय लड़की, 28 मार्च को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जो अब तक घर नहीं पहुंची है। हमने अपने लेवल पर उसकी इधर-उधर व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसकी लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
हमें शक है कि उसकी लड़की को प्रवीण नाम के युवक ने कहीं छुपा कर रखी हुई है। उसकी लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज की जाए और उसकी तलाश करवाई जाए।












