Muktsar Love Affair Shooting Two Brothers Shot One Dead | मुक्तसर में गोली लगने से पिता की मौत, चाचा घायल: बेटी के प्रेमी के घर शिकायत करने गए थे दोनों, युवक ने की फायरिंग – Malot News

मृतक लड़की के पिता बूटा सिंह का फोटो।

पंजाब के मुक्तसर जिले में एक प्रेम प्रसंग ने खूनी रंग ले लिया। भुल्लर गांव में देर रात एक युवक ने दो भाइयों पर गोली चला दी। इस घटना में 50 साल के बूटा सिंह की मौत हो गई। उनके भाई मनदीप सिंह को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर किया गया है।

.

जानकारी के अनुसार बूटा सिंह की बेटी और आरोपी युवक बिलावल के बीच कथित संबंध थे। इस मुद्दे पर दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। देर रात बूटा सिंह और मनदीप सिंह बिलावल के घर शिकायत करने गए थे। वहां कहासुनी के बाद बिलावल ने 12 बोर की बंदूक से दो गोलियां चला दीं।

अनुचित संदेश भेजने की शिकायत लेकर गए

आरोपी उनकी बेटी से बात करने के लिए घर के सदस्यों को भी मैसेज करता था। मृतक की पत्नी दलजीत कौर ने बताया कि बिलावल उनकी जेठानी को अनुचित संदेश भेज रहा था। इसी शिकायत को लेकर उनके पति और देवर बिलावल के घर गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।