Mohali Prostitution under the guise of Dhakoli spa centre, case update registered by police, five girls freed | जीरकपुर में देह व्यापार का भंडाफोड: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था, पांच लड़कियां छुड़वाई, हरियाणा के तीन लोगों पर FIR – Punjab News

मोहाली के जीरकपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

मोहाली के जीरकपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जहां पांच पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया है, वहीं पुलिस ने अंबाला निवासी स्पा मालिक सतनाम सिंह, मैनेजर दिनेश शर्मा निवासी पानीपत और ग्राहक सु

.

जीरकपुर के ढकौली थाने की पुलिस ने मैनेजर व ग्राहक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी प्रोबेशन कम एसएचओ प्रीत कंवर सिंह का कहना है कि सीक्रेट सूचना के बाद एक्शन किया गया। वहीं, अगर कोई अन्य शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने सीक्रेट सूचना पर किया एक्शन

ढकौली पुलिस को एक शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में एक देह व्यापार का कारोबार चलता है। इसके बाद पुलिस ने पूरी स्ट्रैटजी के साथ स्पा सेंटर में पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान वहां पर पांच लड़कियां पुलिस को मिलीं, जिन्हें पुलिस ने वहां से थाने लाकर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया। जबकि ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। वहीं, मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया। पांच महीने से चल रहा था कारोबार

पुलिस ने बताया कि यह कारोबार करीब पांच-छह महीने से चल रहा था। मालिक अपेक्षाकृत कम आता था। वह मैनेजर के माध्यम से सारे काम पर नजर रखता था। हालांकि स्पा सेंटर चलाने वालों के खिलाफ किसी भी तरह का कोई केस सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटरों पर चेकिंग करते हैं। आरोपियों के पकड़े जाने से एक स्ट्रांग मैसेज लोगों के बीच जाएगा।