![]()
मोगा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसएसपी मोगा के निर्देश पर पुलिस ने कोट इसे खां में नहर पुल के पास से आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के पास से 258 ग्राम हेरोइन और 195 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
.
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दोले वाला के सुखविंदर सिंह और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
आरोपी की मां का भी नाम आया सामने
दोनों आरोपी नहर पुल से पैदल कोट इसे खां की तरफ आ रहे थे। पूछताछ के दौरान सतनाम सिंह की मां मलकीत कौर का नाम भी सामने आया। थाना कोट इसे खां में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।












