Moga, Husband Commits Suicide, Family Harassment | Whatsapp Suicide Note | मोगा में पति ने निगला जहर, मौत: भाई को वॉट्सऐप किया सुसाइड नोट, सास समेत 4 पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज – Moga News

मोगा में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा। जिसमें कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने चोर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

.

मृतक आशीष कुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट अपने भाई को वॉट्सऐप किया। नोट में उसने अपनी सास सुशीला देवी, सालेहड़ सुमन, साली अंजली और साढ़ू अजय पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

लुधियाना में इलाज के दौरान मौत

घटना 19 तारीख की शाम की है। जहर पीने के बाद पत्नी ने आशीष को पहले निहाल सिंह वाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर किया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

7 साल पहले हुई थी शादी

जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, मृतक के भाई जय कुमार ने बताया कि आशीष की शादी 7 साल पहले लुधियाना की रहने वाली पिंकी से हुई थी। ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। वे पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा करते थे। इससे आशीष मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।