मोगा में दूल्हा शादी में नहीं पहुंचा: पहले से शादीशुदा निकला, चूड़ा पहने इंतजार करती रही दुल्हनl – Moga News

27/March/2025 Fact recoder

चूड़ा पहनकर थाने पहुंची दुल्हन।

मोगा में एक दुल्हन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बुधवार को दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। चूड़ा पहने दुल्हन और परिवार पूरे दिन बारात का इंतजार करते रहे। जांच में पता चला कि दूल्हा पहले से ही किसी और से शादी कर चुका था। दूल्हे और उसके परिवार

उन्होंने पेपर मैरिज की बात छिपाकर शादी की तैयारियां करवाई। पीड़ित दुल्हन ने थाने में रोते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला या परिवार को कोई नुकसान हुआ, तो इसके लिए दूल्हा, उसका परिवार और बिचौलिए जिम्मेदार होंगे।

थाना प्रमुख वरुण के अनुसार, कुछ दिन पहले लड़की का शगुन हुआ था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लड़के को बुलाया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ऐसा धोखा किसी और मासूम लड़की के साथ न हो।