Moga, Gholia Khurd, Mental Health, Youth Suicide Case | Police Investigation | मोगा में युवक ने निगला जहर: मानसिक रोग से पीड़ित, बीमारी को लेकर था परेशान, इलाज के दौरान मौत – Moga News

पंजाब के मोगा जिले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रोग से पीड़ित था जिसके चलने उसने खुद की जान ले ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

.

जानकारी के अनुसार गांव घोलिया खुर्द के रहने वाले 35 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मनजिंदर मानसिक रोग से पीड़ित था। वह एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इलाज की चिंता के कारण वह अक्सर परेशान रहता था।

इलाज के दौरान मौत

इसी के चलते मनजिंदर ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला के इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।