Missionary Ceremony at Satguru Ravidas Dham | सतगुरु रविदास धाम में मिशनरी समारोह: 134वीं जयंती पर आबादपुरा में बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण – Jalandhar News

जालंधर | डेविएट कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

.

इस दौरान उनके साथ विधायक बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान, मेयर वनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर थे। चीमा ने जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक और राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले था।

वहीं उन्होंने डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आशीर्वाद स्कीम तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत लाभार्थियों को बधाई पत्र भी वितरित किए गए।

अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, आप जिला शहरी अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीफन क्लेयर, पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पार्षद अश्वनी अग्रवाल भी मौजूद रहे।