Home Sports McGurk took the catch by jumping 2.9 meters dainik bhaskar moments |...

McGurk took the catch by jumping 2.9 meters dainik bhaskar moments | मैगर्क ने 2.9 मीटर की छलांग लगाकर कैच लपका: विपराज के डायरेक्ट हिट पर अभिषेक रन आउट, पोरेल से अनिकेत का कैच छूटा; मोमेंट्स

विशाखापट्टनम49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-18 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। SRH ने अनिकेत वर्मा के 74 रन की बदौलत DC को 164 रन का टारगेट दिया। मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए।

रविवार को फाफ-डु-प्लेसिस की शानदार फिफ्टी की बदौलत दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 166 रन बनाए और 24 बॉल रहते मैच अपने नाम कर लिया।

विशाखापट्टनम में मैच के दौरान शानदार मोमेंट्स देखने को मिले। अभिषेक शर्मा पहले ओवर में विपराज के डायरेक्ट हिट पर रनआउट हुए। अभिषेक पोरेल से अनिकेत वर्मा का कैच छूटा। जैक-फ्रेजर-मैगर्क ने बाउंड्री पर 2.9 मीटर की छलांग लगाकर कैच लपका। विपराज ने पीछे की ओर दौड़कर क्लासन का कैच पकड़ा।

पढ़िए SRH Vs DC मैच के टॉप मोमेंट्स&फैक्ट्स…

1. विपराज के डायरेक्ट थ्रो पर अभिषेक रनआउट

अभिषेक शर्मा शून्य के स्कोर पर रनआउट हुए।

अभिषेक शर्मा शून्य के स्कोर पर रनआउट हुए।

हैदराबाद ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। स्टार्क के ओवर की पांचवीं बॉल पर ट्रैविस हेड ने पॉइंट पर शॉट खेला। नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद अभिषेक शर्मा रन नहीं लेना चाहते थे लेकिन हेड रन के लिए भाग गए। यहां विपराज निगम ने दौड़कर बॉल कलेक्ट की और डायरेक्ट थ्रो लगा दिया।

2. पोरेल से अनिकेत का कैच छूटा

अभिषेक पोरेल ने अनिकेत का कैच 7 रन पर छोड़ा।

अभिषेक पोरेल ने अनिकेत का कैच 7 रन पर छोड़ा।

हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर में अनिकेत वर्मा को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल के ओवर की दूसरी बॉल पर अनिकेत ने लेग साइड पर शॉट खेला। बॉल उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर कवर पर खड़े अभिषेक पोरेल के पास गई लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके।

3. विपराज ने पीछे की ओर भागकर डाइविंग कैच लिया

विपराज निगम ने क्लासन का कैच लिया।

विपराज निगम ने क्लासन का कैच लिया।

11वें ओवर की आखिरी बॉल पर हेनरिक क्लासन आउट हुए। मोहित शर्मा के ओवर की पांचवीं बॉल पर क्लासन ने बड़ा शॉट खेला। बॉल हवा में गई, कवर पर खड़े विपराज निगम ने पीछे की ओर दौड़ लगाई और डाइव लगाकर कैच लपक लिया। क्लासन 19 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

4. मैगर्क ने बाउंड्री पर छलांग लगाकर अनिकेत का कैच पकड़ा

मैगर्क ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर 2.9 मीटर की छलांग लगाई।

मैगर्क ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर 2.9 मीटर की छलांग लगाई।

16वें ओवर में हैदराबाद ने 8वां विकेट गंवाया। यहां अनिकेत वर्मा 41 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने जैक फेजर-मैगर्क के हाथों कैच कराया। मैगर्क ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर 2.9 मीटर की छलांग लगाई और कैच पकड़ लिया।

5. अक्षर ने अपनी बाई ओर छलांग लगाकर कैच लपका

अक्षर पटेल ने हर्षल पटेल का कैच 5 रन पर पकड़ा।

अक्षर पटेल ने हर्षल पटेल का कैच 5 रन पर पकड़ा।

मिचेल स्टार्क के ओवर की दूसरी बॉल पर हर्षल पटेल मिड ऑफ पर आउट हुए। 18वें ओवर में हर्षल ने बड़ा शॉट खेला। बॉल बैट पर अच्छे से कनेक्ट भी हुई लेकिन मिड ऑफ पर कप्तान अक्षर पटेल ने बाई तरफ छलांग लगाई और कैच पकड़ लिया।

6. फेजर-मैगर्क को 2 ओवर में दो जीवनदान

  • अनिकेत से छूटा फेजर-मैगर्क का कैच चौथे ओवर में जैक फेजर मैगर्क को पहला जीवनदान मिला। यहां लॉन्ग ऑफ में अनिकेत वर्मा से पैट कमिंस की बॉल पर कैच ड्रॉप हुआ।
  • कमिंस ने मैगर्क का कैच छोड़ा
जैक फेजर मैगर्क को कमिंस ने 15 रन पर जीवनदान दिया। उन्होंने 32 बॉल पर 38 रन बनाए।

जैक फेजर मैगर्क को कमिंस ने 15 रन पर जीवनदान दिया। उन्होंने 32 बॉल पर 38 रन बनाए।

5वें ओवर में जैक फेजर मैगर्क को दूसरा जीवनदान मिला। अभिषेक शर्मा के ओवर में कप्तान पैट कमिंस से कैच ड्रॉप हुआ। यहां ओवरपिच बॉल पर मैगर्क ने बड़ा शॉट खेला था।

फैक्ट्स:

  • IPL-2025 में ऐसा पहली बार हुआ जब टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। इस सीजन अब तक 10 मैच खेले जा चुके हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क पांच विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बने। उन्होंने आज 5 विकेट लेकर 35 रन दिए। स्टार्क से पहले अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2008 में 17 रन देकर 5 विकेट लिए थे। स्टार्क का टी-20 क्रिकेट में यह पहला पांच विकेट हॉल हैं।
  • ​​​​​अनिकेत वर्मा ने आज 41 बॉल पर 74 रन बनाए। यह हैदराबाद के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हेनरिक क्लासन के द्वारा 2024 में बनाया गया 34 बॉल पर 80 रन का स्कोर पहले नंबर पर है। उन्होंने हैदराबाद में मुंबई के खिलाफ यह पारी खेली थी।

———————- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, स्टार्क ने झटके 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने रविवार के पहले मुकाबले में हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…