13 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: कसौली के हेरिटेज मार्केट में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।













