Mansa Police Arrests Commando Veterinary Doctor | Heroin Case | मानसा में हेरोइन के साथ पुलिस कर्मी समेत 4 गिरफ्तार: वेटरनरी डॉक्टर भी शामिल, गाड़ी की तलाशी में मिला नशा – Mansa News

पुलिस की गिरफ्त में हीरोइन के साथ पकड़े गए पुलिस कर्मचारी और वेटरनरी समेत अन्य दो आरोपी।

पंजाब में मानसा की बोहा पुलिस ने एक पुलिस कर्मी और वेटरनरी डॉक्टर समेत चार लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी में हेरोइन बरामद हुई। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

.

बोहा पुलिस के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह के अनुसार लक्खी वाला के मुख्य मार्ग पर एक वरना कार (नंबर HR12B 8504) की जांच के दौरान 2.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब कमांडो बटालियन में तैनात सुखप्रीत सिंह, पशुपालन विभाग के वेटरनरी डॉक्टर गुरजीत सिंह और दो अन्य व्यक्ति मनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह शामिल हैं।

लोग सोशल मीडिया पर कर रहे आलोचना

वही दो दिन पहले ही बठिंडा में एक महिला पुलिस कर्मी से भी हेरोइन बरामद की गई थी। एक सप्ताह में पुलिस के दो कर्मचारियों से नशीले पदार्थ बरामद होने से पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की आलोचना कर रहे हैं।

पंजाब सरकार नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।