Mansa encroachment removal | Bhikhi municipal action | NDPS Act cases | Update News | मानसा में पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाया: दो अवैध घरों पर की तोड़फोड़, नशा तस्करी को लेकर कार्रवाई; एसडीएम रहे शामिल – Mansa News

नगर पंचायत जमीन पर किए कब्जे को हटाता हुआ बुलडोजर।

मानसा के कस्बा भीखी में नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। पंचायत ने पीला पंजा चलाकर दो अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

.

एसडीएम मानसा काला राम कांसल ने बताया कि पंजाब सरकार पूरे राज्य में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटा रही है। भीखी में कुछ लोगों ने नगर पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से घर बना लिए थे। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज

एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि जिन लोगों का कब्जा हटाया गया है, उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई सरकार के नशा विरोधी अभियान का भी हिस्सा है।