![]()
एसडीम दफतर बुधलाड़ा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते किसान और दो सैनिक भाई।
मानसा के बुढलाड़ा में भारतीय सेना के दो जवान सोनू सिंह और राजविंदर सिंह अपनी बुजुर्ग मां के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके घर के पास स्थित एक सेलर से निकलने वाली धूल और शोर से उनके परिवार को परेशानी का सामना कर
.
जवानों का कहना है कि सेलर की वजह से बच्चे रात में सो नहीं पाते और बीमार पड़ रहे हैं। डेढ़ साल से वे जिला प्रशासन के पास अपनी समस्या का समाधान खोज रहे हैं। सरकारी डॉक्टरों के पास चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।
किसान संगठनों ने दी चेतावनी
शनिवार को किसान संगठनों ने भी सैनिकों के समर्थन में प्रदर्शन किया। किसान नेता जगदेव सिंह, महेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, परविंदर सिंह और जसवीर कौर ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ ऐसा व्यवहार दुखद है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।












