Makboolpura police action, extortion gang arrest, Businessman blackmail case, female gang members | Update News | अमृतसर में अमीरों को ब्लैकमेल करने वाले दो पकड़े: वीडियो बनाकर करते थे वसूली, फरार महिलाओं की तलाश – Amritsar News

अमृतसर पुलिस ने पूंजीपतियों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया है। थाना मकबूलपुरा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूंजीपतियों के मोबाइल नंबर जुटाकर महिलाओं से बात करवाते थे।

.

गिरोह का मास्टरमाइंड वरुण कपूर और उसका साथी अनिल सिंह उर्फ अमरिंदर सिंह है। वरुण कपूर को 30 मार्च और अनिल सिंह को 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह में चार महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

महिला सदस्य फोन पर करती थी बात

जांच में पता चला कि आरोपी पहले शहर के पूंजीपतियों के मोबाइल नंबर जुटाते थे। फिर महिला सदस्य उनसे फोन पर बात करती थीं। इसके बाद वरुण कपूर इन महिलाओं को बुलाता था। वह महिलाओं का चेहरा ढककर उनके मोबाइल से वीडियो बनाता था।

ब्लैकमेल के नाम पर कई पूंजीपतियों को ठगा

इन वीडियो में पूंजीपतियों पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाए जाते थे। गिरोह के पुरुष सदस्य फिर पूंजीपतियों को फोन कर धमकी देते थे। वे वीडियो को मीडिया में भेजने और उनकी प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। इन आरोपियों ने कई लोगों को ठगा लेकिन बदनामी के डर से किसी ने शिकायत नहीं की।

ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा

उन्होंने गुरु घर के सिंह को ब्लैकमेल करने की कोशिश की लेकिन उसे अपने पर पूरा भरोसा था। सिंह साहिब जुझार सिंह ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मकबूलपुरा थाने के इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह ने एसआई गुरचरण सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले का खुलासा किया ओर आरोपियों को दबोच लिया।