Home Hindi मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब के सभी जिलों में मानसिक स्वास्थ्य...

मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब के सभी जिलों में मानसिक स्वास्थ्य बोर्डों का गठन

August 20,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मान सरकार की ओर से राज्य के सभी जिलों में मानसिक स्वास्थ्य बोर्डों का गठन किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सहायता, देखभाल और जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिला स्तर पर बोर्ड बनने से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर अधिक प्रभावी तरीके से काम करने और जरूरतमंद लोगों तक सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस कदम को पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।