![]()
हरियाणा के हिसार में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में महेंद्रगढ़ से उमड़ेगा जन सैलाब। हजारों भाजपा कार्यकर्ता और सरपंच होंगे शामिल। कई विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री की 14 अप्रैल को हिसार में
।
हरियाणा सरकार की आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जिले के लोगों में भारी उत्साह है और सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गांवों के सरपंच इस ऐतिहासिक रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा संगठन की एकजुटता का प्रतीक तो बनेगी ही, साथ ही यह प्रदेश के विकास की दिशा में एक निर्णायक क्षण भी होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर हरियाणा राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। ये परियोजनाएं प्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देंगी।
यह रैली हरियाणा के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की जाने वाली परियोजनाएं हरियाणा के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इनसे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, कनेक्टिविटी बेहतर होगी और समग्र क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।
उन्होंने महेंद्रगढ़ जिला के सभी नागरिकों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिसार पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को मजबूत करें।












