Mahendergarh News, Narnaul nearby, Village Patikara, Woman, Girl, Suicide, Dead body, Railway line, Fields Well, local police, Boring machine, train Updated | नारनौल में मां ने बेटी को ट्रेन के आगे फेंका: खुद भी कुएं में कूद गई, चार घंटे बाद कुएं से निकाला शव – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल में नजदीकी गांव पटीकरा में एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ खुदकुशी कर ली। महिला पास के गांव में ही ब्याही थी। महिला का शव रेलवे लाइन के साथ लगते खेतों में एक कुएं से मिला है। जिसको स्थानीय पुलिस ने लोरिंग मशीन की मदद से करी

गांव पटीकरा की रहने वाली महिला पूजा की नांगल चौधरी के गांव कारोता में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। जिसमें से एक बड़ा लड़का तथा दो लड़की शामिल हैं। वह कुछ दिन से अपने बच्चों के साथ मायके पटीकरा गांव में आई हुई थी। आज शाम को करीब सात बजे महिला अपने घर से निकल आई तथा रेलवे लाइन की तरफ आ गई। महिला ने पहले अपनी तीन साल की बच्ची को ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिससे बच्ची के टुकड़े टुकड़े हो गए। इसके बाद वह पास के एक कुएं में कूद गई। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई।

कुएं से निकाला गया महिला का शव

कुएं से निकाला गया महिला का शव

लोरिंग मशीन से निकाला शव

महिला के बच्ची को ट्रेन के आगे फेंकने व उसके कुएं में कूदने की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण तथा पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस के अलावा जीआरपी भी मौके पर पहुंची। जहां पर महिला के शव को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मृतका के भाई ने बताया अचानक किया यह

इस बारे में मृतका के भाई जोगेंद्र ने बताया कि उसकी बहन पूजा के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। कभी कुछ बात ही नहीं हुई। उसे पता चला तब वह मौके पर पहुंचा। जिसके बाद उसे बच्ची के सेंडल व पैर मिले। वहीं उसकी बहन के चप्पल कुएं के बाहर पड़े मिले हैं। उसकी बहन ने यह सब क्यों किया, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

रेलवे व स्थानीय पुलिस जुटी जांच में

इस घटना के बाद मामला रेलवे पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस का भी बन गया, क्योंकि जिस कुएं में महिला ने कूदकर सुसाइड किया है, वह रेलवे की बाउंड्री से बाहर का बताया जा रहा है। वहीं बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। इसलिए यह रेलवे पुलिस का मामला बना।